THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

South Actress Angelina Bharwa will debut in Bhojpuri with film Khandak

फिल्म “खंदक” से साउथ एक्ट्रेस एंजेलिना भारवा  करेंगी भोजपुरी में डेब्यू !

फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। इस मूवी ने मोहब्ब्त की नई दास्तां लिखी । मुहब्बत का जब भी ज़िक्र होता है तो हर आशिक की जबान पर ये शेर आ ही जाता है ।

सुनते ही तेरा नाम ये दिल धड़कता है अदब से ॥

हालांकि तुम्हें पास से देखा भी नही है ॥

या फिर ये शेर

अभी हल्की सी जो तड़प महसूस होती है ॥

बहुत मुमकिन है कल इस का नाम मुहब्बत हो जाये ॥

कुछ इसी तरह की एक प्यारी सी लव स्टोरी अब भोजपुरी में आ रही है। राईटर  और डायरेक्टर नज़र हल्लाैरी  की भोजपुरी फिल्म ”खन्दक” में रोमांस के क्यूट इमोशंस को दर्शाया जाएगा।

फीलिंग्स म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रोड्युस की जा रही इस फिल्म से साउथ फिल्मों की हीरोइन  एंजेलिना  भारवा भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रख रही है। फिल्म “खन्दक” के म्यूज़िक डायरेक्टर राजेश घायल हैं। इस रोमांटिक मूवी के सभी गीतों की रिकॉर्डिंग कर ली गई है ,जिसमे सिंगर खुश्बू जैन की सुरीली आवाज़ है। इस फिल्म में गीत संगीत का बड़ा योगदान होगा और इसे आप एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा कह सकते हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

  

फिल्म के टाइटल खंदक को लेकर भी दर्शको के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई हैं। भोजपुरी फिल्मों में एक ही जैसी कहानियां देख देख कर ऊब चुके दर्शकों के लिए यह फिल्म किसी ताजा हवा के झोंके की तरह होगी। और मुहब्बत करने वालो के लिये एक खूबसूरत एहसास ॥