THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Zee Music Releases Music Video WHATSAPP KA No by Angel Rai and Nakash Aziz Becomes Bumper Hit

ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़ एंजेल और नक्काश अज़ीज़ का म्यूज़िक विडिओ “व्हाट्स ऐप का नंबर” हुआ बंपर हिट

इस समय सोशल मीडिया पर व्हाट्स ऐप एक ऐसा जरिया बन गया है, जो लोगों से बातचीत का एक बेहद सरल और तेज़ प्लेटफॉर्म सिद्ध होता जा रहा है। आजकल अक्सर आप लोगों की जुबान से सुनते हैं “व्हाट्स ऐप का नंबर”. इसी हुक लाईन को सिंगर एंजेल के नए सिंगल में युज किया गया है। सिंगर नक्काश अज़ीज़ के साथ गाया हुआ एंजेल का यह गाना ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़ हुआ है जो युथ को बेहद पसंद आ रहा है। सिंगर और ऐक्ट्रेस एंजल राय जो यूथ के बीच बेहद पॉप्युलर है उनके चाहने वालों की गिनती करोड़ों में है का नया म्यूजिक वीडियो “व्हाट्स ऐप का नंबर” खास कर सोशल मीडिया यूझर्स में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। यह एक युगल गीत है, जिसमें नक्काश अज़ीज़ और एंजेल की खूबसूरत आवाज़ है जबकि अभिनव वोरा का संगीत और रीता राय का गीत है। एंजल के साथ इस के विडिओ में विवेक बोरा हैं जिनके साथ एंजल की जोड़ी देखते ही बन रही है।

 

ज़ी म्यूजिक कम्पनी के साथ एंजल का ये चौथा गाना है इससे पहले एक नज़र, आने वाला पल और “रांझ्णा” गाना जी म्यूज़िक से रिलीज़ हुआ था। इन सभी म्यूजिक वीडियो में एंजल का टैलेंट दिखता है। एंजल की सुरीली आवाज़ सीधे दिल में समा जाती है। म्यूजिक एलबम व्हाट्स ऐप का नंबर लोगो को काफी पसंद आ रहा है। बेहतरीन लोकेशन पर इस गाने की शूटिंग हुई है, साथ ही गाने की एनर्जी श्रोताओं को थिरकने पर मजबुर करती है। लोगों को इस विडिओ में विवेक बोरा और एंजल की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। इस गाने के बोल बेहद खूबसूरत हैं। “व्हाट्स ऐप का नंबर देती है क्या, कर दूं रिचार्ज फोर जी वाला।”

स्ट्रिंग एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस म्यूज़िक विडिओ को डायरेक्ट किया है पप्लू दास ने। तो युथ को अट्रैक्ट करने वाले इस सॉन्ग को आप भी एक बार देखें। इसके बोल बेहद प्यारे हैं जो टीन एजर्स को लुभा रहे हैं।