THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

With The Efforts Of Shiv Sena Corporator Raju Pednekar – The Dialysis Center Of Milat Hospital Starts

शिवसेना नगरसेवक राजू पेडणेकर के प्रयत्नों से मिल्लत हॉस्पिटल के डियलिसिस केंद्र आज से शुरू।

मुम्बई-जोगेश्वरी पश्चिम स्तिथ मिल्लत हॉस्पिटल में पिछले दो तीन दिनों से कोरोना  पॉजिटिव के मरीजों के इलाज के लिए पूरा मेडिकल स्टाफ परेशान था, कारण डियलिसिस की प्रक्रिया के उपकरण सम्पूर्ण रूप से बंद थे।

शिवसेना के पार्षद राजू पेडणेकर ने इसे गंभीरता से लेकर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पालकमंत्री आदित्य ठाकरे, परिवहन मंत्री एडवोकेट अनिल परब, व मुम्बई के महापौर किशोरी पेडणेकर से निरन्तर संपर्क किया। साथ ही नगरमहापालिका के प्रशासकीय अधिकारी आयुक्त प्रवीण परदेशी, अतिरिक्त आयुक्त (आरोग्य विभाग) सुरेश काकाणी, उपायुक्त रमेश पवार, कार्यकारी आरोग्य अधिकारी श्रीमती केसकर, के पश्चिम जोन के उपायुक्त श्री ढाकने, सहायक आयुक्त के पश्चिम श्री विश्वास मोटे, वैद्यकीय अधिकारी श्रीमती गुलनार खान, इन सभी के सहयोग से दो दिन में ही डियलिसिस केंद्र की शरूआत संभव हुआ।

  

फेम मीडिया के वसीम सिद्दीकी एव नज़मा शेख ने भी राजू पेडणेकर का भरपूर साथ दिया।

राजू पेडणेकर ने सबका आभार व्यक्त किया है ।