THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Rapper Hiteshwar New Song On Corona Goes Viral

कोरोना पर रैपर हितेश्वर का नया सोंग हुआ वायरल

सारी दुनिया और अपने देश मेे भी करोना महामारी का प्रकोप जारी है, लेकिन ऐसे में कलाकार गीत संगीत के जरिए भी लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं। मशहूर रैपर हितेश्वर ने हाल ही में इस महामारी पर एक कोरोंटाइन रैप रिलीज़ किया है। करोना है एक महामारी बीमारी के नाम से रैपर हितेश्वर ने इसमें प्रभावी ढंग से रैप किया है। करोना करोना वाह रे करोना जैसे शब्दों के साथ हितेश्वर ने बतौर रैपर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि हितेश्वर का भोजपुरी रैप  सांग ‘माई की गोद में” काफी हिट हुआ था, जिसके बाद गीत “बिहार के बानी” भी  रिलीज़ हुआ जिसे लोगों ने बेहद सराहा था और उनका नया अंदाज श्रोताओं और दर्शकों के दिलों पर असर कर गया था।

करोना महामारी पर अपने नए गाने को गाया है हितेश्वर ने जो बहुत अच्छा रैप करते है और इस गाने को उन्होंने ही लिखा भी है.माई की गोद में नामक अपने गाने को अपनी माँ को समर्पित करनेवाले हितेश्वर ने “बिहार के बानी” को बिहार के सभी युवाओं को डेडिकेट किया था। हितेश्वर को हालही में बिहार के बानी रैप सांग्स के लिए अवार्ड  मिला है।

    

रैप सॉन्ग के द्वारा हितेश्वर गीत संगीत के क्षेत्र में कुछ अलग सा लेकर आ रहे है। कई नए तरह के कांसेप्ट पर वर्क आउट कर रहे हितेश्वर जल्द कई और प्रोजक्ट्स भी अपने फैन्स के लिए लेकर आने वाले हैं.

करोना, लॉक डॉउन और देश दुनिया के बदले हालात पर हितेश्वर का यह रैप सोंग श्रोताओं और दर्शकों को जरूर सुनना देखना चाहिए।