THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Jubilee star Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua’ and action star Yash Kumar signed by Chandravarsha Entertainment for two films

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव  ‘निरहुआ ‘ और एक्शन स्टार यश कुमार को दो दो फिल्मों के लिए चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट ने किया अनुबंधित।

चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रेश मेहता ने भोजपुरी के जुबली स्टार “दिनेश लाल यादव निरहुआ “को दो ,और यश कुमार को भी दो फिल्मों के लिए  अनुबंधित किया है।.

फिल्म “हैलो पापा” और “मेरे पापा की शादी में जरूर आना” में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां होंगी। जिसका शूटिंग 5 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के कई खुबशुरत लोकेशनों पर की जाएगी।चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के  पिछले चार वर्षों से लेंस और सीने इक्विपमेंट के रेंट हाउस और बतौर प्रजेंट्स के रूप में तेजी से उभरी है।उललेखनीय है कि इस वर्ष के प्रारंभ में  जिन फिल्मों में वह बतौर  प्रेजेंटर कंपनी जुड़ी है , उनमें प्रदीप आर पांडेय” चिंटू”  और काजल राघवानी की फिल्म “दोस्ताना”,

प्रेम सिंह की फिल्म “आरज़ू” और यश कुमार की फिल्म “दामाद जी किराए पर हैं” शामिल हैं। वर्ष 2020 के शुरू  से ही कंपनी ने अपना   पहला प्रोडक्टशन आरंभ  किया।

जिसके अन्तर्गत भोजपुरी फिल्म “गौतम गोविंदा” का निर्माण किया है जिसका सेंसर का कार्य चालू है।जिस तरह से कंपनी की तेजी से फिल्म निर्माण के कार्य में प्रगति हो रही है, वह चर्चा का विषय है।