THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Tota Maina – The first look of Bhojpuri film released

भोजपुरी फ़िल्म  “तोता मैना” का फ़र्स्ट लुक जारी हुआ!

नई दिल्ली । भोजपुरी फ़िल्म “तोता मैना” की पोस्ट्प्रडक्शन ज़ोरों से चल रहा है! इस बीच फ़िल्म का बहुत ही ख़ूबसूरत पोस्टर जारी किया गया और देखते ही वाइरल हो गया! प्यार-मोहब्बत, सस्पेंशन और ओनर किलिंग के इर्दगिर्द घूमती “तोता मैना” एक साफ़-सुथरी परिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है। फ़िल्म में कुल 8 सुमधुर गाने है जो आप अपने घर में सबके साथ बेहिचक सुन सकते और आनंद उठा सकते है! मुम्बई की “सबरंग फ़िल्म प्रोडक्शन ” के बैनर तले बन रही “तोता मैना” के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव है। इस फ़िल्म से “टिक टॉक” सूपरस्टार “श्वेता झा” अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कर रही है! फ़िल्म में श्वेता चुलबुली व बिंदास लड़की की किरेदार निभा रही है!

समूचा परिवार एक साथ बेहिचक “तोता मैना” को देख सकते है, पुरी तरह साफ़ सुथरी फ़िल्म है। बहुत खूबसूरत प्रेम कहानी के साथ ख़तरनाक घटनायें घटी होती है, जो दर्शकों अंत तो बांधे रखे रहेगा। तीन लड़के-लड़कियों की कहनी है। फ़िल्म में आठ मधुर गीत-संगीत से गाने है। फ़िल्म के लेखक शब्बिर आलम है! कलाकार: धनजय राज, तान्या तिवारी, राहुल टाईगर, जुही पांडेय, सोनू साजन, टिक टोक स्टार श्वेता झा, मंटू लाल, विजय श्रीवास्तव, काजल सिंह, रोहन सिंह, शैलेश और बुल्लेट शर्मा।

निर्देशक: एच आर पी बाबू, संगीत : शिवा तिवारी और डी. सुशांत, गीत: डा. रंजू सिन्हा, विश्वनाथ राजपुरी और राजा भोजपुरिया। डांस: कानू मुखर्जी का  है।