THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Post Production Of Feature Film NETUA Concluded

फीचर फिल्म “नेटुआ” का पोस्ट प्रोडक्शन संपन्न

बहुभाषीय  फीचर फिल्म “नेटुआ” का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुआ उक्त जानकारी फिल्म के  लेखक व निर्देशक प्रेम सागर सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए  बताया कि फिल्म हमारी परिकल्पना से भी बहुत अच्छी बनी है,निश्चित रूप से फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी ।

फिल्म की शूटिंग दिल्ली के विभिन्न लोकेशन पर की गई है निर्देशक सागर सिंह ने दावा किया कि लोकनर्तको के इस पहलू को  शायद ही बॉलीवुड के कोई भी फिल्मकार ने पहले दिखाने का प्रयास किया हो

फिल्म के निर्देशक ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि किसी जमाने में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेई जी भी “नेटुआ” नाटक के माध्यम से लोकनर्तको की समस्या को उजागर करने का प्रयास किया है  जिसके लिए उन्हें जनमानस का अपार प्यार व प्रशंसा मिल चुका हैं ।

फिल्म के निर्माता बीएन तिवारी ने बताया कि फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी, फिल्म से जुड़ी लगभग 95% कार्य संपन्न हो गया है और फिल्म रिलीज को लेकर हमारी किसी बड़ी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ समझौता भी हो गया है जिसके बारे में बहुत जल्द आप सबों को जानकारी दूंगा ।

बड़े ओटीटी के साथ आने से फिल्म व्यापक पैमाने पर रिलीज होने जा रही है,उन्होंने यह विश्वास दिलाया की फिल्म का निर्माण काफी अच्छा हुआ है जिससे हर तरह के दर्शक वर्ग को फिल्म पसंद आएगी और वो कहानी से जुड़ पाएंगे उन्होंने बताया कि हमने रंगमंच के प्रतिभावान कलाकारों को लेकर  फिल्म बनाया है और सबो ने अपना 100% दिया है फिल्म के गीत व संगीत भी काफी कर्णप्रिय हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगी ।

  

फिल्म में मुख्य भूमिका टीवी अभिनेता सौमित्र वर्मा , कुलदीप मेहता,अंजलि सिंह,नीतू चौहान, प्रतीक गोयल, आर्यन आर्या,अक्षित राजपूत, गौरव वर्मा योगेश है अन्य भूमिका में सोनम तिवारी, लवकांत सिंह,रामानंद पासवान,भीम सिंह ,अखिलेश पांडेय ,पार्वती है।

फिल्म के डीओपी अनंत झा कैमरा सचिन व मेकअप मैन दीपक सिंह है