THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Achievement – Chandni Singh Gets Another Big Film MLA DARJI

अचिवमेंट- चांदनी सिंह को मिली एक और बड़ी फिल्म एमएलए दर्जी

अब इसे अचिवमेंटं ही तो कहेंगे। चांदनी सिंह भोजपुरी वर्ल्ड की एक मात्र एैसी नायिका हैं तो म्युजिक वर्ल्ड से भोजपुरी फिल्मों में  बतौर नायिका आईं और आते ही छा गई तथा लगातार बड़े- बड़े कलाकारों के साथ काम कर रही हैं वह भी मुख्य भुमिका में।

शुरू में उन्होने कुछ फिल्मों में स्पेशल सांग किए फिर मुख्य नायिका बन गईं। चांदनी सिंह इन दिनों निर्माता दीपक शाह की भोजपुरी फिल्म एमएलए दर्जी की शुटिंग गुजरात में कर रही हैं। इस फिल्म में उनके नायक हैं जाने माने गायक और स्टार रितेश पांडे। एमएलए दर्जी को निर्देशित कर रहे हैं निर्देशक धीरू  यादव।

इस फिल्म में मणिभट्टाचार्य भी सेकेंड लीड में हैं। इस फिल्म के डीओ पी प्रकाश अन्ना हैं। इस फिल्म को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं दीपक शाह जी भोजपुरी फिल्मों के बड़े नाम हैं। उनके साथ काम करना वाकई मेंरे लिए बढ़ी खुशी की बात है।

धीरू यादव जी के साथ मैने पहले भी काम किया है और रितेश पांडे जी का तो जवाब नहीं। बहुत अच्छी टीम है दर्जी एमएलए की। मैं उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म मेरे कला और कैरियर को और आगे तक लेजाने में मेरी मदद करेगी।

———शशिकांत सिंह