THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Priyanka Rewri Exclusively Signed By Worldwide Records

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने प्रियंका रेवड़ी को किया अनुबंधित

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत ही खूबसूरत अदाकार प्रियंका रेवड़ी को एक्सक्लूसिवली  साइन किया है। अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी पहली बार भोजपुरी इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म पवन पुत्र में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह के अपोजिट नजर आई थी। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने प्रियंका रेवड़ी को अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए अनुबंधित किया है। जिसके तहत प्रियंका अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्मों और वीडियो एलबम्स में भोजपुरी के सुपरस्टारों के साथ  नजर आने वाली हैं।

इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि प्रियंका रेवड़ी में काफी ज्यादा पोटेंशियल है, जिससे वे आने वाले समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करने वाली हैं। मैंने प्रियंका के अंदर काम के प्रति जुनून देखा है। इसलिए उन्हें हमारी कंपनी ने सबसे पहले अनुबंधित कर लिया है।

प्रियंका ने कहा कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ कर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, क्योंकि मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। जिसमे मेरे साथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री प्रियंका पंडित नजर आई थी। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

मैं तहेदिल से रत्नाकर कुमार का आभार व्यक्त करती हूं जो उन्होंने मुझे अपनी कंपनी के साथ जोड़ा थैंक यू रत्नाकर जी।