THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Bhojpuri Actress Saba Khan Joins Worldwide Records

भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ी

भोजपुरी सिनेमा जगत में एक क्रांति ला देने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस हमेशा ही कुछ नया और अनोखा करती रही है। कंपनी हमेशा से ही नए प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करती आई है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल अदाकार सबा खाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ गई हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने सबा खान  को अपने कई प्रोजेक्ट के लिए साईन किया हैं।

उम्मीद की जाती है कि अब सबा खान केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस म्यूजिक कंपनी के साथ ही फिल्म व एल्बमों की शूटिंग करेगी। वे इस कंपनी से बनने वाली फिल्मों में भी बतौर अभिनेत्री अभिनय करती नजर आ सकती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के मालिक रत्नाकर कुमार कहते हैं कि कंपनी प्रारंभ से ही अच्छे कलाकारों को प्रोत्साहित करती है और नए कलाकारों को प्लेटफार्म भी देती है। इसी तरह हमने सबा खान के अंदर के कलाकार को पहचान कर अपनी कंपनी के साथ जोड़ने का फैसला किया है। और उन्होंने भी हमारे साथ काम करने पर सहमति जताई है, जिसके बाद उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।

सबा खान ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ कर खुद को मैं बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रही हूं क्योंकि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से कोई बड़ा नाम नहीं है। कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार जी का मैं जितना शुक्रियादा करूँ कम है। थैंक यू रत्नाकर सर।

  

कंपनी के किन किन प्रोजेक्ट पर सबा खान काम करने वाली है। इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। जल्द ही इस बात की जानकारी BB न्यूज द्वारा दी जाएगी।