THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में शामिल हुई बिपाशा बासु।

कोलकाता : गोवा के बाद एक बार फिर कोलकाता में विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट ने अपना परचम लहरा दिया। कोलकाता के होटल हॉलिडे इन में ग्लोबल फेम अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में डॉ श्रीदेव शास्त्री मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।

साथ ही इस अवॉर्ड शो को चार चांद तब लग गए जब बिपाशा बासु ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित हुई और उन्होंने अपने हाथों से 70 से अधिक अवॉर्डी को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड शो में उन सभी को सम्मानित करने का प्रयास किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कम समय में अपनी पहचान बनाई है ।

कार्यक्रम के आयोजक अमृता रॉय और श्रीधर वर्मा ने बताया की कोलकाता में इस तरह का आयोजन करना आसान काम नहीं था पर सफल टीम और मेहनत की वजह से यह कार्यक्रम मुमकिन हो पाया, वहीं बिपाशा बासु के हाथों सम्मानित होने के बाद सभी अवार्ड्स काफी खुश नजर आए ।

आयोजकों ने बताया कि इसके बाद वे मुंबई में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपना अगला अवॉर्ड शो आयोजित करने जा रहे हैं। इससे पहले यह टीम गोवा में सोनू सूद, माधुरी दीक्षित और कोलकाता में रवीना टंडन को साथ लेकर अवार्ड शो आयोजित कर चुके हैं।

    

विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में शामिल हुई बिपाशा बासु।

https://youtu.be/6FdWBakAFZY