THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

लोकगायक गौरव सिंह का नया गीत रिलीज भोजपुरी समाज को आगे बढ़ने और आपस मे न लड़ने की कही बात

भोजपुरी के विख्यात लोकगायक गौरव सिंह का एक नया गीत रिलीज होकर काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है “सनकी जब बबुआन त ?। इस वीडियो सांग के द्वारा गौरव सिंह यह सन्देश देना चाहते हैं कि लोग जातिवाद, धर्म के नाम पर मत जाएं और अपना काम करें। भोजपुरी समाज को आगे बढ़ाओ। किसी की तरफ से कोई जवाबी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए बल्कि सब मिलकर बेहतर काम करें।

गाने के लिरिक्स इस तरह से शुरू होते हैं “समर न बोलले, रितेश न बोलले, न बोलले गुंजन भाई हो, प्रमोद न बोलले, राकेश न बोलले, न बोलले निरहू भाई हो, सनकी जब बबुआन त ?

गाना काफी शानदार ढंग से शूट और एडिट किया गया है जिसमे पवन सिंह के काफी शॉट्स भी इस्तेमाल किए गए हैं। पवन सिंह कहीं गुस्से में तो कहीं एक्शन में नजर आ रहे हैं और उधर गौरव सिंह गा रहे हैं सनकी जब बबुआन त ?”।

यह गाना दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है। एक तरह से यह पवन सिंह के एक फैन के दिल से निकली हुई आवाज है। गाने में रवि किशन और मनोज तिवारी का नाम भी लिया गया है।

गौरव सिंह राजपूत ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज इस गाने को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं। इसके गीतकार नीरज निर्मल, संगीतकार रत्न बाबा हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।

लोकगायक गौरव सिंह का नया गीत रिलीज  भोजपुरी समाज को आगे बढ़ने और आपस मे न लड़ने की कही बात