THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

निर्माता निर्देशक बीएस अली की वेब सीरीज “किडनैप” की शूटिंग शुरू

मुम्बई के मनीषा बंगला में निर्माता निर्देशक बीएस अली की वेब सीरीज किडनैप की शूटिंग शुरू हो गई है।

डायरेक्टर बीएस अली ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि वेब सीरीज किडनैप ओटीटी Mobies Ok पर रिलीज होगी। जिसको वह खुद डायरेक्ट और प्रोड्युस कर रहे हैं। इसमे काम करने वाले कलाकारों में रानी इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं। दुर्गा के अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट अविका भी इसमे अहम भूमिका निभा रही हैं।  इन तमाम कलाकारों की ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग दी।

प्रोड्यूसर डायरेक्टर बीएस अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोग फिल्मी दुनिया मे झूठे वादे ज्यादा कर देते हैं लेकिन मैं नए टैलेंट्स को मौका देता हूँ। किडनैप वेब सीरीज अपहरण के मामलों पर बेस्ड है। मेरी एक फ़िल्म माया का बदला की आगे की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। यह एक सस्पेन्स हॉरर फिल्म है।

प्रोड्यूसर डायरेक्टर बीएस अली ने आगे कहा कि किडनैप एक ऐसी वेब सीरीज है जिसकी कहानी काफी अलग है। मनोरजंन के साथ इसमे एक मैसेज भी है। इसमे कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

निर्माता निर्देशक बीएस अली की वेब सीरीज “किडनैप” की शूटिंग शुरू