THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

एक्ट्रेस आरती सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म ‘”कौन ये , हां ये ” में इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के साथ आएंगी नजर !

टेलीविज़न के दुनिया की खूबसूरत अदाकारा, आरती सिंह जिनके अभिनय की गाथा तो छोटे पर्दे पर उजागर होते ही रहती हैं । रिएलिटी शो में भी, इस हसीना ने अपने सादगी और सच्चाई से सबका मन जीता। हर किरदार को आरती ने सिद्दत से किया और बन गयी सबको दिलो की रानी।बहुत ही जल्द आरती का कातिलाना अंदाज नजर आएगा,शार्ट फ़िल्म ‘”कौन ये , हां ये में। जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।

आरती सिंह ने टीवी की दुनिया मे एक के ऊपर एक उम्दा पारी खेली हैं , सीरिअल्स उतरन, ससुराल सिमर का, बढ़ो बहु, उड़ान,गंगा , संतोषी माँ,थोड़ा हैं थोड़े की जरूरत हैं, वारिस जैसी तमाम बड़े शो में अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया। आरती के अलावा इस शार्ट में एक्टर निखिल मालिक दिखाई देंगे जो स्प्लिट्सविला 13 में रनर अप रह चुके हैं । निखिल एक जुम्बा ट्रेनर, और मॉडल भी हैं इसके साथ ये एक फ़िल्म स्कोर कंपोजर भी हैं। वही शार्ट फ़िल्म'”कौन ये , हां ये में एक्टर अभिषेक शर्मा भी खास किरदार में नजर आएंगे। जो ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म “कहो न प्यार हैं” में उनके छोटे भाई के किरदार में दिख चुके हैं। इसके अलावा काफी टीवी सीरियल्स में भी अभिषेक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं । और हाल ही में एक वेबसेरिस भी अपने नाम कर चुके हैं।

शार्ट फ़िल्म ‘”कौन ये , हां ये की बात करे तो ये दो दोस्तों के बीच मस्ती, और उनके अफेयर की कहानी हैं .शॉर्ट फिल्म में एक्ट्रेस मेघा डांग भी नजर आएंगी।इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी और प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।

अमित सिंह द्वारा छायांकन किया गया हैं। संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा संपादन ,कार्यकारी निर्माता हैं पूजा अवधेश सिंह और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।

एक्ट्रेस आरती सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म  ‘”कौन ये , हां ये ” में इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के साथ आएंगी नजर !