THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित कनक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म “वॉचमैन”. जिसके निर्माता शरद कुमार श्रीवास्तव व निर्देशक विनय सांडिल्य है।

भोजपुरी सिनेमा में भी अब रियलिस्टिक फिल्मे बनने लगी हैं। महानगरों में “वॉचमैन” की भी अपनी एक जिंदगी होती है, जिसमे संघर्ष भी होता है, एक ड्यूटी भी और एक जिम्मेदारी का एहसास भी। लेखक व निर्देशक विनय सांडिल्य अब इसी विषय पर फ़िल्म “वॉचमैन” की शूटिंग पूरी की। जमशेदपुर, रांची और नाशिक  मुम्बई जैसी खुबशुरत लोकेशन पर फिल्माई गई है, इन दिनों फ़िल्म की एडिटिंग जोरो पर है , फ़िल्म के मुख्य किरदार में शरद कुमार, संजीव मिश्रा, अनु उपाध्याय, ऋतु पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, कल्याणी झा, माधुरी पाण्डेय, शंभू राणा, प्रदीप जयस्वर और एस के यादव ने अभिनय किया है।

फिल्म “वॉचमैन” के निर्माता शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक पारिवारिक सिनेमा है जिसमें गीत संगीत भी बेजोड़ है। फ़िल्म की कहानी पर महीनों वर्कआउट किया गया है इसलिए इसका कांसेप्ट और प्रेजेंटेशन काफी अलग है जो भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक बेहतर सिनेमा होगा।

फ़िल्म के राईटर डायरेक्टर विनय सांडिल्य भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि “वॉचमैन” में न सिर्फ मनोरंजन का सारा मसाला है बल्कि यह एक सामाजिक सन्देश भी देती है। फ़िल्म की कहानी वास्तविक जीवन से प्रेरित है इसलिए दर्शक इससे कनेक्ट कर पाएंगे।

रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित कनक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म  “वॉचमैन”. जिसके निर्माता शरद कुमार श्रीवास्तव व निर्देशक विनय सांडिल्य है।