THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

कई ब्यूटी पेजेंट्स की विनर मॉडल व ऎक्ट्रेस अपूर्व कवाडे बिग स्क्रीन पर कर रही हैं काम

अपूर्व कवाडे एक ऐसी मॉडल और ऎक्ट्रेस हैं जिनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। वह एक वर्सटाइल पर्सनालिटी हैं जिन्हें अपनी मॉडलिंग और एक्टिंग पर पूरा भरोसा है। वह हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उनकी दो मराठी फिल्में जैसे फ्यूनरल और समरेनु पहले ही रिलीज हो कर लोकप्रिय हो चुकी हैं, जिनमे उनकी परफॉर्मेंस सभी ने पसन्द की। और अब उनकी तीसरी फ़िल्म रुद्र, जो प्रदीप रावत सर के साथ है, जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फ़िल्म का  पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से जारी है। वह तमन्ना भाटिया के साथ साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी कर चुकी हैं और अपने रास्ते और अपने तरीके से आगे बढ़ने के लिए वह कुछ और बेहतरीन मौकों की तलाश में हैं।

अभिनेत्री अपूर्व कवाडे का मानना है कि असफलता नहीं बल्कि छोटा लक्ष्य रखना एक तरह का अपराध है, इसलिए उन्होंने वास्तव में मॉडलिंग और अभिनय के लिए बहुत उच्च लक्ष्य रखा है। उन्होंने फॉरएवर मिस इंडिया, मिस फैब, मिस दिवा, मिस आइकन इंडिया और हाल ही में मिस कैटेगरी में ई और ई (एक्सक्लूसिव एंड एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पेजेंट) जैसे कई पेजेंट जीते हैं।

अपूर्वा एक प्रोफेशनल हिप हॉप और जैज डांसर भी हैं। वह डांस इंडिया डांस सीजन 1 में भी नजर आई थीं। फिल्मों, ब्यूटी पेजेंट्स करने के साथ साथ अपूर्वा विज्ञापन फिल्मों में भी काम करती हैं।

उन्होंने काया के लिए एक कमर्शियल फेस वाश का विज्ञापन किया है। हाल ही में दुबई में टाइकून के लिए एक इंटरनेशनल मैगज़ीन के लिए शूट और कैलेंडर शूट किया।

अपूर्वा जल्द ही कई और बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह  कुछ चुनौती भरे किरदारों को पर्दे पर उतरना चाहती हैं।

       

कई ब्यूटी पेजेंट्स की विनर मॉडल व ऎक्ट्रेस अपूर्व कवाडे बिग स्क्रीन पर कर रही हैं काम