THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

रिकवर्स एकेडमी मिस यूनिवर्सल 2023 का ऑडिशन एसएनडीटी कॉलेज जुहू, मुंबई में आयोजित हुआ

रिकवर्स एकेडमी मिस यूनिवर्सल का आखिरी ऑडिशन 1 सितंबर, 2023 को उषा मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एसएनडीटी यूनिवर्सिटी, जुहू, मुंबई में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 22 का फाइनल ऑडिशन लिया गया। रिकावर्स मिस यूनिवर्सल 2023 के आयोजक श्री संजीव कुमार और श्री यूसुफ शाकिर भी वहां जूरी मेम्बर्स में शामिल थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्राचार्य डॉ. योगेश नेरकर, वरिष्ठ टीचर्स सुश्री अतिया कसमानी और हंसा कोसावी भी वहां मौजूद थीं।

यहां कई लोगों को विशेष धन्यवाद दिया गया जिनमें इंस्टिट्यूट के सांस्कृतिक प्रमुख श्री यशवन्त काले का नाम उल्लेखनीय है। मेकअप सिया मेकअप मंत्रा द्वारा किया गया, कॉलेज को-ऑर्डिनेशन रोहित द्वारा किया गया। अभिनेत्री और मॉडल राधिका चौहान को विशेष धन्यवाद दिया गया। ऑडिशन में ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड, ब्लॉसम कोचर, द लंदन स्कूल ऑफ मेकअप, फैशन हेराल्ड मैगज़ीन, काजल एटेलियर डिजाइनर और मैलोन फैशन वर्ल्ड का विशेष सपोर्ट प्राप्त रहा ।

   

रिकवर्स एकेडमी मिस यूनिवर्सल 2023 का ऑडिशन एसएनडीटी कॉलेज जुहू, मुंबई में आयोजित हुआ