THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

समर सिंह की फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को बिहार के सिनेमाघरों में मिला बेस्ट रिस्पांस

देसी स्टार समर सिंह एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों के जरिये करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। उनका जब भी कोई गाना आता है तो वह फुल धमाल मचा देता है। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फ़िल्म से पहले ही समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है, जोकि चर्चा का विषय बनी हुई है।

निर्माता व निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा निर्देशित इस फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर पहले रिलीज कर दिया गया है, जिसे अल्ट्रा म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। वहीं अब बिहार के सिनेमाघरों में भी इस फ़िल्म को बेस्ट रिस्पांस मिल रहा है। फ़िल्म देखने गए दर्शक फ़िल्म को और समर सिंह के अभिनय की खूब सराहना कर रहे हैं। यह फ़िल्म रोमान्च, रोमांस और मारधाड़ सहित मनोरंजन से भरपूर है।

गौरतलब है कि ब्लू हॉक एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ के निर्माता अतुल कुमार मिश्रा, सैयद जीशान अहमद, गजेंद्र सिंह हैं। निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा हैं। लेखक: वीरू ठाकुर, संगीतकार छोटे बाबा, अनुज तिवारी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, आयुषी तिवारी, विपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, धीरज तिवारी, जेपी सिंह, नीलू यादव आदि हैं। टाइटल सांग में अभिनेत्री महिमा गुप्ता ने जलवा बिखेरा है। इस फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कला निर्देशक रवीन्द्रनाथ गुप्ता, कार्यकारी निर्माता (ईपी) योगेश डी. पांडेय और अरशद शेख पप्पू हैं। प्रोडक्शन राहुल शर्मा ने किया है। पोशाक डिजाइनर विद्या और विष्णु का है।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म को मिल रहे बेस्ट रिस्पांस को लेकर समर सिंह ने अपने फैंस और सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘यह फुल एंटरटेनिंग फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने वाले दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बनाई गई है। आप सभी देवतातुल्य दर्शकों से निवेदन करता हूँ कि आप सब ज्यादा से ज्यादा तादात में अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाइये और अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दीजिए।’

समर सिंह की फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को बिहार के सिनेमाघरों में मिला बेस्ट रिस्पांस