THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

वाइट हिल के साथ समर सिंह की हैट्रिक, जन्मदिन पर लॉन्च हुआ ‘बवाल लागेलु साड़ी में’

देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन पर पंजाब की चर्चित इंटरटेनमेन्ट कंपनी वाइट हिल स्टूडियो का भोजपुरी गीत संगीत के चैनल ‘वाइट हिल भौकाल’ पर समर सिंह का गाना ‘बवाल लागेलु साड़ी में’  लॉन्च हुआ। वाराणसी स्थित बनारस किला में आयोजित एक समारोह मे समर सिंह के जन्मदिन का खूबसूरत केक काटकर गाने की लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर वाइट हिल भौकाल के चैनल हेड उदय भगत, वाइट हिल स्टूडियो के ऑपरेशन हेड बिजय राज मंडल, गाने मे परफॉर्म करने वाली मॉडल कोमल सोनी, प्रसिद्ध गीतकार अलोक यादव, गायक मनोज लाल यादव, गीतकार मुसाफिर जौनपुरी, गीतकार दिनेश यादव, सुर मंदिर स्टूडियो के गोलू सिंह सहित काफी संख्या में वीडियो क्रिएटर मौजूद थे। इस मौके पर समर सिंह ने वाइट हिल स्टूडियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि वाइट हिल भौकाल के लिए वे हमेशा अच्छे गाने के साथ तैयार रहेंगे।

वाइट हिल भौकाल के चैनल हेड उदय भगत ने कहा कि ‘भौकाल की रफ़्तार भले ही धीमी है, पर हमारा मकसद अच्छे गानो के साथ भोजपुरी गीत संगीत के क्षेत्र मे कायम रहना है।’ उन्होंने आगे कहा कि समर सिंह जैसे बड़े गायक के साथ ही कंपनी नये गायको से भी गाने करवा रही है।’

वाइट हिल के साथ समर सिंह की हैट्रिक, जन्मदिन पर लॉन्च हुआ ‘बवाल लागेलु साड़ी में’