THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

संतोष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मनोज भास्कर की ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग जोरों पर

एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में जोर शोर से की जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी की केंद्रीय भूमिका वाली इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुरारा ग्राम में पूर्व ग्राम प्रधान राम जी गुप्ता पुत्र पूर्व ग्रामप्रधान स्व० लालजी गुप्ता के आवास पर ग्रैंड मुहूर्त करके धूमधाम से किया गया था।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा के बदलाव के दौर में भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा छवि को और भी सशक्त बनाने के लिए फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने मजबूत हाथ मिलाया है। वे भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने के लिए आगे आये हैं। उनका साथ निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर दे रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बन रही है।

फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता इस फिल्म का निर्माण बिग लेवल पर कर रहे हैं। फ़िल्म के संगीतकार मनोज भास्कर, गीतकार विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, रमेश मौर्य हैं। लेखक रमेश राज मौर्या हैं। डीओपी अशोक सरोज,  डांस मास्टर संतोष सर्वदर्शी, आर्ट गोविंद ठाकुर, कार्यकारी निर्माता बीरेंद्र कुमार लोध हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य सहायक निर्देशक रजनीश रंजन, सहायक निर्देशक संदीप, खुशी हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, संचिता बनर्जी, मनोज टाईगर, विनोद मिश्रा, सीपी भट्ट,  संजय वर्मा, जे नीलम, अभय राय, रिंकू भारती, साधना, पुष्पेन्द्र, मधु शर्मा आदि हैं।

संतोष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मनोज भास्कर की ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग जोरों पर