THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

छठ पूजा 2025 : एस. के. तिवारी का छठ गीत “छठी माई सुन ली पुकार” सनातन वर्ल्ड पर हो रहा रिलीज

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2025 की तैयारियां आरम्भ हो चुकी है। छठ पूजा का त्योहार 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा का प्रतीक है.

अभिनेता, निर्माता और निर्देशक एस. के. तिवारी सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर छठ गीत लेकर आ रहे हैं “छठी माई सुन ली पुकार”. छठ माता के इस गीत को लिखा है पूनम विश्वकर्मा ने जबकि आवाज दी है अल्का झा ने. संगीतकार राजेश गुप्ता हैं. इसके निर्माता और निर्देशक एस. के. तिवारी हैं. गाने के वीडियो में एस के तिवारी और श्वेता सिंह ने अभिनय किया है.

एस. के. तिवारी का कहना है कि ये एक दर्द भरा गीत है. एक मां छठी माई से मांग रही है कि उसे संतान सुख प्राप्त हो और इसके लिए वह पूजा कर रही है. माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में छठी मइया की उपासना करने से हर प्रार्थना पूरी हो जाती है। जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है और घर खुशियों से भर जाता है। वह मां अपनी गोद भरने की गुहार लगा रही है.

तिवारी प्रोडक्शन प्रेजेंट “छठी माई सुन ली पुकार” सनातन वर्ल्ड पर रिलीज होने जा रहा है. सनातन वर्ल्ड एक ऐसा

यूट्यूब चैनल है जिस पर रिलीज होने वाले आध्यात्मिक गीत श्रोताओ के दिलों में भक्ति की भावना भरते है।

छठ पूजा 2025 : एस. के. तिवारी का छठ गीत “छठी माई सुन ली पुकार” सनातन वर्ल्ड पर हो रहा रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *