THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

मधु शर्मा, रिंकू घोष, विमल पांडेय और विष्णु मौर्य की फिल्म ‘जय हो छठी माँ’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा और छठ माता की महिमा पर आधारित फिल्म ‘जय हो छठी माँ’ नुक्कड़ आइडिया प्रोडक्शन एलएलपी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही ये फ़िल्म वायरल हो गई है। इस फिल्म ने मात्र एक दिन में ही डेढ़ मिलियन व्यूज और 2 मिनट दिन के अंदर ही दो मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया है। फिल्म निर्मात्री मधु शर्मा, रिंकू घोष और विद्या मौर्य द्वारा निर्मित की गई है इस फिल्म का निर्माण बड़ी शिद्दत से किया गया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान चिराग दत्त ने संभाला है। यह पूरी फिल्म छठ माता की अपरंपार महिमा से ओत प्रोत है। इस फिल्म में छठ माता के प्रति आस्था, श्रद्धा और विश्वास दिखाया गया है। मुख्य कलाकार रिंकू घोष, मधु शर्मा, अंजलि चौहान, विष्णु मौर्य, विमल पांडेय, जे. नीलम, प्रिया वर्मा, संजय वर्मा, संजू सोलंकी, जनार्दन पांडे, पूजा मिश्रा, राजकुमार मद्धेशिया, अमित दत्त, डॉली श्रीवास्तव, इंद्रेश त्रिपाठी, अजय मिशेल, रितेश मौर्य हैं।

उल्लेखनीय है कि नुक्कड़ आइडिया प्रोडक्शन एलएलपी प्रस्तुत लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के सहयोग से बनी फिल्म ‘जय हो छठी माँ’ को यूट्यूब पर बेपनाह प्यार मिल रहा है। दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा को विशेष धन्यवाद दिया गया है। इस फिल्म की निर्मात्री मधु शर्मा, रिंकू घोष और विद्या मौर्य हैं। निर्देशक चिराग दत्त हैं। लेखक दिलशाद शामली हैं। पटकथा व संवाद चिराग दत्त और दिलशाद शामली ने लिखा है। सह-निर्माता जनार्दन पांडे (बबलू पांडे), प्रोडक्शन मैनेजर राजेंद्र मौर्य,  कार्यकारी निर्माता (ईपी) विनोद मौर्य, डी.ओ.पी. राहुल चौधरी, कला निर्देशक नागेंद्र गुप्ता, मेकअप मैन समसुद्दीन (सैम), हेयर ड्रेसर वर्षा, कॉस्ट्यूम डिजाईनर विद्या मौर्य (नानू फैशन डिजाइनर), एडीटर प्रवीण एस राय, सहायक एडीटर अंबरीश मौर्य व आकाश राजभर, प्रोमो एडीटर प्रवीण एस राय हैं। डी.आई. नरेंद्र पाल, डी.आई. कंफर्मिस्ट दिनेश राजभर, वीएफएक्स इंदर यादव ने किया है।

सिंगर प्रियंका सिंह, अलका झा, ममता राउत, और भरत बागी, संगीतकार शिवपाल सरगम, गीतकार मनीष प्रजापति और भरत बागी हैं। रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग मंत्रा स्टूडियो प्रेम रवि सागर, बीजीएम मनोज सिंह, एसएफएक्स,फोले व मिक्सिंग राजीव राय ने किया है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

अभिनेता विष्णु मौर्य ने कहा, ‘हमारी फिल्म ‘जय हो छठी माँ’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि हम सभी के दिल की भावना है। यह हमारी आस्था, पहचान और मूल जड़ों से जुड़ाव की कहानी है। इस फिल्म के जरिए हम यह चाहते हैं कि दुनियां के लोगों को हमारी संस्कृति, सादगी और शक्ति की जानकारी मिल पाये। हमें और हमारी पूरी टीम को इस बात की बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म हर वर्ग के दर्शकों तक पहुंचा रही है। अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ।’

मधु शर्मा, रिंकू घोष, विमल पांडेय और विष्णु मौर्य की फिल्म ‘जय हो छठी माँ’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *