THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

चाहरवाटी के युवा खिलाड़ी सौनू पैलवार ने राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी

गढ़ी फर्टिया दिगरौता  / अकोला / आगरा : गढ़ी फर्टिया  दिगरौता के निवासी सौनू पैलवार ने पारंपरिक भारतीय कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाबा व्यायाम शाला अखाड़ा  बाद ककुआ  में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सौनू पैलवार अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु भाई नेत्रपाल  चाहर जी के मार्गदर्शन को देते हैं, जिन्होंने उनकी खेल यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सौनू पैलवार ने नेशनल लेवल पर दूसरा स्थान और स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। उन्होंने गोरखपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल में भी उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे उनके खेल कौशल को नई मजबूती मिली।

वर्तमान में सौनू पैलवार गर्व के साथ भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। सेना में तैनाती के बावजूद उनका सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व मंच पर रोशन करना है। साथ ही वह आने वाले समय में बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल तैयारी कराने का लक्ष्य भी रखते हैं।

सौनू पैलवार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग को देते हुए कहा,

“मेरा सपना है कि मैं ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाऊँ।”

  • जय हिंद।

चाहरवाटी के युवा खिलाड़ी सौनू पैलवार  ने राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी