THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम मिलकर फ्री आई चेकअप कैंप लगा रहे हैं।

वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम द्वारा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और विभिन्न विभागों के कामगारों के लिए एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर रविवार, 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक महेश्वरी हॉल, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में आयोजित होगा।

इस नेत्र शिविर में 400 से अधिक लोगों के अपनी आंखों की जांच कराने की संभावना है। जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे वितरित किए जाएंगे तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी अनुभवी और प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी साथियों से अनुरोध है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं।

कृपया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम मिलकर फ्री आई चेकअप कैंप लगा रहे हैं।