THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

VINEET FALAK BAGS WAGHDHARA YOUNG ACHIEVERS AWARD 2020

विनीत फालक  को मिला ” वाग्धारा यंग एचीवर सम्मान* ”

मुम्बई – विगत दिनों  देश के प्रतिष्ठित ‘वाग्धारा नवरत्न सम्मान’ समारोह 2020 , उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक, राज्य सभा सांसद नारायण राणे, समाज सेविका स्मिता ठाकरे तथा नाट्यकर्मी नादिरा बब्बर , गजेंद्र अहिरे की उपस्थिति में मुक्ति सभागार में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उभरते हुए इंटीरियर डिजाईनर आर्किटेक्ट विनीत फालक  को यांग एचीवर अवार्ड से नवाज़ा  गया।

उन्हें यह सम्मान राज्य सभा सांसद नारायण राणे , उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक और स्मिता ठाकरे , नादिरा बब्बर , मराठी के सुप्रसिद्ध निर्देशक गजेंद्र अहिरे के हाथो प्रदान किया गया।  बहुत ही काम उम्र में विनीत फालक  ने इस  क्षेत्र में बहुत नाम किया है उनके आज बड़े बड़े कारपोरेट  क्लाइंट है भारत के अलावा वह देश विदेश में भी भारत का नाम कर रहे है।  उनकी कंपनी  का नाम यूनिक  इंटेरिओ  है , यह इस क्षेत्र में दिया गया पहला सम्मान है। विनीत एक क्रिएटिव इंटीरियर के लिए जाने जाते है।

समाज सेवा में भी विनीत अपनी भूमिका निभाते है उनकी इन्ही उपलब्धियों के कारण   वाग्धारा यंग एचीवर अवार्ड से नवाजा गया।  इस कार्यक्रम के संयोजक वागीश सारस्वत थे तथा संचालन रवि यादव और श्रद्धा मोहिते  ने किया था।

  

सभागार में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों से खचाखच भरा हुआ था।  विनीत फालक  ने अपने इस सम्मान के लिए आयोजन और चयन समीति  का आभार माना और कहा कि मैं उनका बहुत बहुत आभारी हूँ जो कि समीति ने मेरे काम को पहचाना