THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

बड़े बैनर की एक अच्छी फिल्म टुनटुन,शूटिंग हुई खत्म

निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की एक नई कहानी टुनटुन का निर्माण हुआ पूरा। फिल्म की कहानी बेहद ही खास और यूनिक है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा सहित अन्य कलाकार हैं। फ़िल्म के सह निर्माता निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशनों पर फिल्माया गया है। जो फिल्म में देखने लायक होगी। इस फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। जिसके लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जानी जाती है। इस फिल्म के माध्यम से एक फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कुछ अनोखा करने जा रही हैं। जैसे कि पहले भी कंपनी से कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हाल ही में फिल्म टुनटुन की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया। फिल्म की कहानी बेहतरीन है। जिसे पराग पाटिल ने अपने स्टाइल में फिल्माया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको महिलाओं का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता निवेदिता कुमार, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स प्यारे लाल यादव (कवि) और आज़ाद सिंह, कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय कर रहे हैं।

  

Film Tuntun a good film of big banner  shooting completed