THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Madhusudan Global School’s 5th Annual Festival

मधुसुदन ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके बच्चे

मीरारोड, मीरा भायंदर के मधुसुदन ग्रूप आॅफ स्कूल द्वारा संचालित मधुसुदन ग्लोबल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव समारोह भायंदर पूर्व के इंद्रलोक के विश्वकर्मा वाड़ी में रंगारंग समारोह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मधुसुदन ग्रूप आॅफ स्कूल के चेयरमैन मधुसुदन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मधुसुदन ग्लोबल स्कूल के बढ़ते कदमों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुये हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वद्यालय की डायरेक्टर प्रियंबदा शर्मा ने बताया कि किस प्रकार बहुत ही कम समय में यह विद्यालय नई ऊंचाइयों को छूने के साथ-साथ विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने विद्यालय द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि कम फीस स्ट्रक्चचर में हम छात्रों को बेहतर सुविधायें देते हैं। हम साल में ६ से सात बार पैरेन्टस का फीडबैक लेते हैं।

वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें स्वागत नृत्य के माध्यम से अद्भुत संगम देखने को मिला। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग संगीत एवं कथात्मक प्रस्तुतियां ,हास्य एकांकी, डांडिया नृत्य,पंजाब की सांस्कृतिक झलक, फैशन शो योग,स्केट ड्रिल, कव्वाली, गौरव गान के साथ-साथ लाइव आॅर्केस्ट्रा के माध्यम से भारत के हर रंग को साकार करने का काम किया। इस अवसर पर  डायरेक्टर दृष्टि शर्मा ने भी अपना विचार रखा। छात्रों का हौसला अफजाई करने खुद मधुसुदन ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर मीना शर्मा भी मौजूद थीं।इस अवसर पर मधुसुदन ग्लोबल स्कूल के ट्रस्टी डॉ.गौरव शर्मा, तुषार शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान के लिए वार्षिक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया