THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

भारत रत्न लता दीदी की याद में आयोजित प्रोग्राम में सोनू निगम, मिका सिंह नजर आए एक ही मंच पर

नृत्याचार्य पंडित गौरीशंकर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुराधा पौडवाल, तलत अज़ीज़, जसपिंदर नरूला सहित कई फ़नकारों ने लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि पेश की_

सोनू निगम और मिका सिंह एक ही स्टेज पर कई वर्षों के बाद भारत रत्न लता दीदी की याद में आयोजित प्रोग्राम में नजर आए, जिसका आयोजन नृत्याचार्य पंडित गौरीशंकर फाउंडेशन द्वारा किया गया था। यह फाउंडेशन सभी प्रतिष्ठित टॉप क्लासिकल आर्टिस्ट्स को सम्मानित करती आ रही है। ज़ाकिर हुसैन, शिवकुमार शर्मा, बिरजू महाराज, सितारा देवी सहित कई लिविंग लेजेंड्स को फाउंडेशन ने सम्मान से नवाजा है। यह इवेंट भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को एक ट्रिब्यूट था, जो आईएमईयू इवेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अच्छी तरह मैनेज किया गया था। यह एक अमेजिंग इवेंट रहा। यहां कई टॉप वीवीआईपी दिखाई दिए।

आईआईएफएल के हाई मैनेजमेंट के लोग भी यहां उपस्थित थे।

नृत्याचार्य पंडित गौरीशंकर फाउंडेशन और आईआईएफएल इन एसोसिएशन विथ म्यूज़िक गैरेज प्रस्तुत यह म्यूज़िकल शो “रेमेम्बरिंग भारत रत्न लता दीदी” बांद्रा मुम्बई में स्थित सेंट एन्ड्रूज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यहां सोनू निगम, मिका सिंह, अनुराधा पौडवाल, अगम कुमार निगम, तलत अज़ीज़, जसपिंदर नरूला सहित कई हस्तियां लता मंगेशकर को याद करने आई। आरजे अनुराग पाण्डेय ने शो की सफल एंकरिंग की। इस शो का कॉन्सेप्ट और डायरेक्शन विरेंद्र शंकर का था। यह इवेंट आईएमईयू के विरेंद्र शंकर, मयंक शंकर द्वारा मैनेज किया गया था।

इस शानदार प्रोग्राम में अनुराधा पौडवाल ने अजीब दास्तान है ये, ये समां है ये प्यार का, जैसे लता मंगेशकर के कई गीत गाए।

मिका सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लीजेंड्स कभी नहीं मरते, वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं। लता दीदी भी एक ऐसी ही लीजेंड थीं, उन्हें ट्रिब्यूट पेश करने के लिए इस बेहतरीन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें सोनू भाई (सोनू निगम) भी आए हुए थे और भी बहुत सारे लोग आए। लता मंगेशकर गायकी की एक यूनिवर्सिटी, एक समुन्द्र थीं, उनके गीत गाना काफी मुश्किल होता है। मैंने यहां स्टेज पर उनका एक गीत गाया “बांहों में चले आओ”।

सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने भी यहां लता मंगेशकर के कई गीत गाकर समां बांध दिया।

मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली रहा कि आईना और “ये दिल्लगी” इन दो फिल्मों में दीदी के साथ मैंने काम किया।

आईएमईयू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के विरेंद्र शंकर ने कहा कि लता मंगेशकर आज भी हमारे बीच में हैं। उनके प्रति लोगों का प्यार है कि उनकी याद में किए गए इस प्रोग्राम में म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई दिग्गज लोग आए। सोनू निगम, मिका सिंह, तलत अज़ीज़, जसपिंदर नरूला, अनुराधा पौडवाल सहित ढेर सारे लोग यहां उपस्थित रहे और सभी ने लता जी को याद किया।

आईएमईयू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के मयंक शंकर ने कहा कि लता मंगेशकर ने फ़िल्म इंडस्ट्री को बेशुमार बेहतरीन गाने दिए हैं। रेमेम्बरिंग लता दीदी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास था।

मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश नेगी ने भी यहां आए तमाम गेस्ट्स का शुक्रिया अदा किया। इस म्यूज़िकल शो में संगीता गुप्ता, मंदाकिनी बोरा, हर्ष शंकर, स्नेहा शंकर, लीना बोस ने भी अपनी परफॉर्मेंस पेश की।

भारत रत्न लता दीदी की याद में आयोजित प्रोग्राम में सोनू निगम, मिका सिंह नजर आए एक ही मंच पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *