THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

मोस्ट टैलेंटेड ऎक्टर रॉबिन कृष्णा सिंह व संजीता सिंह का रोमांटिक अल्बम “जान” जल्द होगा रिलीज

बॉलीवुड का खुमार ऐसा होता है कि दूसरे क्षेत्र में काम कर रहे लोग भी इसके आकर्षण से बचते नहीं है। रॉबिन कृष्णा सिंह भी एक ऐसे ही व्यक्तित्व हैं जो पेशे से तो एक लेक्चरर हैं मगर फ़िल्मी दुनिया का शौक उन्हें मायानगरी खींच लाया और अब उनका दूसरा अल्बम “जान” जल्द रिलीज होने जा रहा है जिसे विख्यात निर्देशक आज़ाद हुसैन ने डायरेक्ट किया है।

म्युज़िक 4 यू प्रेजेंट्स अल्बम “जान” में रॉबिन कृष्णा सिंह के साथ मॉडल ऎक्ट्रेस संजीता सिंह नजर आएंगी। पोस्टर पर दोनों की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसका संगीत विक्रमजीत रांझा ने दिया है और गीतकार निरंजन गिल हैं।

बता दें कि रॉबिन कृष्णा सिंह बहुत ही प्रतिभाशाली ऎक्टर हैं जो बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया मे इंटर के चुके हैं। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मे रॉबिन कृष्णा सिंह का सम्बंध पंजाबी फ़ैमिली से है और वह अपनी माताजी कृष्णा सिंह से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं इसलिए उन्होंने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा है। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। पेशे से वह एक लेक्चरर,  इवेंट ऑर्गनाइजर और कल्चरल एक्टिविटी के हेड हैं। उन्होंने एक्टर मॉडल संजीता सिंह से विवाह किया है।

उन्होंने इमेज प्रोडक्शन के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो पहली दफा से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस गीत को आज़ाद हुसैन ने निर्देशित किया था। उन्होंने कई रैम्प शोज़, ऐड फिल्मे और मोडलिंग शूट्स किए हैं।

मोस्ट टैलेंटेड ऎक्टर रॉबिन कृष्णा सिंह व संजीता सिंह का रोमांटिक अल्बम “जान” जल्द होगा रिलीज