THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

खलनायक धनंजय सिंह अब “लंदन जाके फंस गए यार” में गजोधर के रूप में करेंगे कॉमेडी

भोजपुरी फ़िल्म जगत में धनंजय सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जो हर बार एक नए लुक में, नए रोल में नजर आते हैं। वह अपने किरदार में हमेशा कुछ नयापन लाने का प्रयास करते हैं। कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभा चुके धनंजय सिंह अब कॉमेडी करते नजर आएंगे। जी हां, अपकनिंग फ़िल्म लंदन जाके फंस गए यार में उन्होंने एक हास्य भूमिका निभाई है। उनके किरदार का नाम गजोधर है और वह एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। इस फ़िल्म के हिरो अरविंद अकेला कल्लू और हीरोइन प्रियंका रेवड़ी है। इस फ़िल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत में टैलेंटेड अभिनेता धनंजय सिंह अपना एक अलग स्थान बनाते जा रहे हैं। फ़िल्म “दंडनायक” में यश कुमार के अपोजिट निगेटिव रोल बखूबी प्ले किया और उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई। फ़िल्म अपहरण में भी धनंजय सिंह मुख्य खलनायक थे।

उल्लेखनीय है कि धनंजय सिंह की एक्टर के रूप में दर्जनों फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की शूटिंग हो रही है। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए काफी धमाकेदार था। हर फिल्म में उनका किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जो दर्शकों के दिलों को छू लेता है।

अब धनंजय सिंह को अपनी फ़िल्म लंदन जाके फंस गए यार से काफी उम्मीदें हैं। धनंजय सिंह के अभिनय की प्रतिभा अद्वितीय है।

  

खलनायक धनंजय सिंह अब “लंदन जाके फंस गए यार” में गजोधर के रूप में करेंगे कॉमेडी