THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Vinod Yadav Said Short Drive Pe Chal

विनोद ने कहा ‘शार्ट ड्राइव पर चल’

भोजपुरी फिल्म गुंडा फेम अभिनेता  विनोद यादव ने हाल ही में एकहिंदी गाना पेश करने जा रहे हैं, जिसके बोल हैं शार्ट ड्राइव पे चल।  इस गाने में अभिनेता विनोद यादव अपने मस्तीभरे अंदाज में अभिनेत्री आरती श्री को शॉर्ट ड्राइव पर चलने के लिए गुहार लगा रहे हैं। इस गीत को बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में एवं बड़ी ही खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है।

गाने में विनोद ने आरती को अपनी ओर रिझाने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया है। गाने को लखनऊ की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग किया है। इस गाने को इंडस्ट्री में एक अलग लेवल पर ले जाने की विनोद ने कोशिश की है। इस गाने को अनुज तिवारी ने संगीतबद्ध किया है। एवं उन्होंने ही इस गीत को अपनी मधुर आवाज में गया है। गाने का लेखन दुर्गावरी हैं।

गाने का वीडियो निर्देशन एवं नृत्य निर्देशन निर्देशक एमके गुप्ता जॉय(मनोज) किया है। गाने के डीओपी पंकज झा हैं। इस गाने के अलावा विनोद जल्द ही कई और हिंदी गाने लेकर आने वाले हैं ।

इसके साथ ही विनोद कई भोजपुरी एवं बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने वाले है ।