THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

ACTOR RAKESH GUPTA OF TRISHUL IN DEMAND

राकेश गुप्ता इन  डिमांड

अपनी पहली फ़िल्म”त्रिशूल”से ही सफल नायको में शुमार हो चुके अभिनेता राकेश गुप्ता इन दिनों काफी डिमांड में है।राकेश गुप्ता लगातार बड़े बड़े मेकर्स व निर्देशकों की शूटिंग कर रहे है।राकेश गुप्ता की” आजाद परिन्दे, स्वर्ग से सुंदर गांव हमार, हिम्मत”प्रदर्शन को तैयार है ,हालिया में राकेश गुप्ता ने निर्माता सन्नी प्रकाश व निर्देशक सुनील मांझी की फ़िल्म पश्यताप” की शूटिंग पूरी की है।इस फ़िल्म में राकेश की नायिका  स्मिता सना है।दोनों की हिट कमेस्ट्री भोजपुरी पर्दे पर जल्द ही देखने को मिलेगा है।गौरतलब हो कि राकेश गुप्ता भोजपुरी के उन अभिनेताओं में से एक जिन्होंने पहली ही फिल्मो से भोजपुरी दर्शको के बीच प्रसिद्धि हासिल कर ली ,यही नही राकेश गुप्ता आजकल अपनी नई फिल्म”इश्कजादे”की शूटिंग की तैयारी में लग गये है उनके साथ इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू भी नज़र आयेंगे।फ़िल्म जगत से ऐसी भी खबर आ रही है की राकेश इन सभी फिल्मो के अलावा कई नई फिल्मे भी साईन की है ।

बरहाल राकेश गुप्ता  कहते है की मैं सिनेमा सिर्फ इंटरटेनमेंट लिए नही करता बल्कि दर्शको को जागरूक और नये संदेश देंने लिए भी करता हूँ।