THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Pradeep Pandey Chintu iIs Celebrating Diwali With 9 lakh Deepaks

9 लाख दीपों के बीच दीवाली माना रहे हैं चिंटू

बैक टू बैक फिल्मों में बिजी चिंटू

भोजपुरी सिनेमा के रोमेंटिक और एक्शन सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू इस साल अयोध्या में ही दीवाली माना रहे हैं। वे भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौजन्य से 9 लाख दियो के बीच रामलला की जन्मभूमि यानी अयोध्या में दीवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्योंकि अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे इस बार अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। तो उन्होंने अयोध्या में अपनी आगामी फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के सेट पर ही दीपावली की पूरी तैयारियां कर ली हैं। वैसे भी प्रदीप पांडेय चिंटू की कई बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग चालू है।

इस छठ पर प्रदीप पांडेय चिंटू की विवाह 2 रिलीज होने जा रही है, वही वे मुझे कुछ कहना है कि शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। और उनकी आगामी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताओले’ का जल्द ही फर्स्ट लुक आउट होने वाला है।

इसी बीच 6 नवम्बर को चिंटू की फिल्म प्रेमगीत 2 फिलमची चैनल पर रिलीज हो रही है।  चिंटू ने अपने चाहने वालों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। इसे सुरक्षा के साथ मनाए। जितना हो सके पटाखों से बचें। क्योंकि इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है।

इस बार मैं 9 लाख दियो के बीच दीवाली मनाने जा रहा हूँ। जिसे लेकर मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।

 

सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।