THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

दिनेश लाल यादव निर्देशक मनोज नारायण की फ़िल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” की कर रहे हैं शूटिंग

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फ़िल्म रोमियो राजा बना चुके निर्देशक मनोज नारायण अब उनके साथ दो और फिल्मे लेकर आ रहे हैं। एक्शन फिल्म रोमियो राजा को बोक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार रेस्पॉन्स मिला था और उसके बाद दिनेश लाल यादव और मनोज नारायण की जोड़ी सफल एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी मानी जाने लगी। यही वजह है कि दिनेश लाल यादव मनोज नारायण के साथ दो और फिल्मे कर रहे हैं।

एक तरफ जहां फ़िल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” की शूटिंग नेपाल में शुरू है जबकि फ़िल्म “निरहुआ हाजिर हो” पूरी हो गई है।

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव पहली बार बैक टू बैक किसी डायरेक्टर के साथ 2 फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ ही पहली बार बाहर के निर्माता निर्देशक के साथ निरहुआ लगातार काम कर रहे हैं।

जेपी स्टार पिक्चर्स के बैनर तले बन रही दिनेश लाल यादव की इन दोनों फिल्मों के निर्माता उमा शंकर प्रसाद और एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। लेखक निर्देशक मनोज नारायण की फ़िल्म में संगीतकार मधुकर आनंद, एक्शन मास्टर रौशन श्रेष्ठ, डिओपी रामशरण, कोरियोग्राफर कबिराज हैं। फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ प्रियंका रेवड़ी, सुदेक्षा झा,अयाज़ खान अमृत नारायण,माही सिंह,रणजीत सिंह,साहिल शेक,बबलू सिंह ,इत्यादि हैं।

फ़िल्म के राईटर डायरेक्टर मनोज नारायण ने बताया कि दिनेश लाल यादव जी के साथ लगातार दो फिल्मों को बनाना यादगार अनुभव है। फ़िल्म निरहुआ हाजिर हो और निरहुआ बनल करोड़पति दोनों फिल्मों का टाइटल जितना अलग है, इन की कहानी और कांसेप्ट भी काफी डिफ्रेंट है जो दर्शकों को पसन्द आएगी।

दिनेश लाल यादव निर्देशक मनोज नारायण की फ़िल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” की कर रहे हैं शूटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *