THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की भोजपुरी फिल्म में ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की नई भोजपुरी फिल्म ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म ‘छठ के बरतिया’ में स्मृति सिन्हा, माही श्रीवास्तव, अंशुमान मिश्र, समर्थ चतुर्वेदी, ऋतु पांडेय, प्रतिभा साहू, शुभकिशन शुक्ल, पंकज सिन्हा, अशोक गुप्ता, राजेश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सूर्य द्विवेदी, उज्ज्वल दुबे, दिलीप पांडेय, सौम्या, गुंजन तिवारी, अनामिका तिवारी एंड पारुल प्रिय सहित कई कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश से लेकर मुंबई में की जाएगी। इस फिल्म में दर्शकों को छठ के व्रत की महिमा के बारे पता चलेगा कि ये व्रत लोगों के लिए कितना मायने रखता है। वही फिल्म में माही श्रीवास्तव भी नजर आने वाली है।

निर्माता रत्नाकर कुमार और  कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ये छठ के बरातिया छठी मईया के ऊपर बनने जा रही है। जिसमें आपको छठ के व्रत की महिमा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। ये कहानी पृरी तरह से धार्मिक परिवेश में बनाई जा रही है। इस व्रत को करने के लिए लोगों विदेश से भी देश में आते हैं। ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाहॉल में आने को मजबूर कर देंगी। क्योंकि इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

वही इसके फिल्म के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और निवेदिता कुमार हैं। इस प्रोजेक्ट को देव पांडेय ने डिजाइन किया है। फिल्म का निर्देशन निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा, डीओपी जगमिंदर हुंदल (जग्गी पाजी), राइटर सभा वर्मा, संगीत साजन मिश्र, एडिट गुरजेंट सिंह और वीएफएक्स रितेश दफ्तरी हैं।

https://www.instagram.com/p/CxnySODM3C-/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की भोजपुरी फिल्म में ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू