THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’

भोजपुरी संगीत जगत की सुपरहिट जोड़ी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव ने एक साथ मिलकर एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी हिट जोड़ी में आया भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ ने 4 महीने में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन रील भी बनाए जा चुके हैं। इतना बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हर किसी को अपना दीवाना बना रही है, तो वही सिंगर गोल्डी यादव अपनी मधुर आवाज का जादू हर किसी पर चला रही है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में माही का अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने में उनकी डांस एक्सप्रेसशन सभी कमाल का है। उसके ऊपर गोल्डी यादव की मधुर आवाज कानों में मिश्री की तरह घुल रही है। गाने में माही की एक एक अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। वो देसी लुक में फ्री डांस स्टाइल में कमर तोड़ डांस करके गरदा उड़ा रही हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति से काला रंग साड़ी लाने की डिमांड करके तरह तरह की नसीहत देकर माही श्रीवास्तव काफी खुश लग रही हैं। वह ठुमका लगाते हुए अपनी सहेलियों संग खूब मस्ती और डांस करते हुए अपने पति को  संबोधित करते हुए कहती है कि…

‘जाईए बजरिया संवरिया जी, डाले है पड़ोसन नजरिया जी, आप मेरे हीरो मैं हीरोइन आपकी, पेन्ह के लगूंगी ऐश्वर्या जी, सुनो दिलवा के बात दिलवाले पिया, गोरे देहिया प लागा ताड़ी काले पिया…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने एकदम खास अंदाज में गाया है। वहीं वीडियो में माही श्रीवास्तव  देसी लुक में बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’