THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Bengali Beauty Mani Bhattacharya Will Be Pradeep Pandey’s Chintu Ki Dulhania

प्रदीप पांडे ‘चिंटू की Dulhania ’बनेंगी बंगाली ब्‍यूटी मणि भट्टाचार्य

‘हां, दुल्हनियां मैंने पसंद किया है और वह बंगाली ब्‍यूटी क्वीन मणि भट्टाचार्य ही हैं। हमारे बीच की बाउंडिंग बेहद अच्‍छी है, इसलिए मैंने अपनी दुल्‍हनियां खुद पसंद की है।‘ भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू ने मुंबई में मीडिया के सामने ये एक्‍सेप्‍ट किया है कि उन्‍होंने अपनी दु‍ल्‍हनियां खुद पसंद कर ली है। हालांकि चिंटू इस दिवाली के अवसर पर फिल्म ‘विवाह’ भी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्‍होंने ‘चिंटू की Dulhania’ कौन होगी, इससे पर्दा खुद चिंटू ने ही उठाया है।

लेकिन आप ज्‍यादा कंफ्यूज हों उससे पहले आपको हम बता देते हैं कि चिंटू की फिल्‍म विवाह इस दिवाली सिनेमाघरों में होगी, लेकिन ‘चिंटू की Dulhania’, जो उनकी अपकमिंग फिल्‍म है, उसका मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्‍न हो गया। इस दौरान चिंटू से जब पूछा गया कि उन्‍होंने किसकी पसंद से अपनी दुल्‍हनियां को चुना है। इस पर उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि हां, दुल्‍हनियां मैंने पसंद किया है और इशारा पास बैंठी मणि भट्टाचार्य की ओर कर दी, जो फिल्‍म ‘चिंटू की Dulhania’ में उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

 

मणि भट्टाचार्य इससे पहले जीना तेरी गली में 2 में चिंटू पांडे के साथ स्‍क्रीन शेयर कर चुकी हैं और वे एक बार फिर से फिल्‍म ‘चिंटू की Dulhania’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग इसी साल नवंबर महीने में शुरू होगी और अगले साल सिनेमाघरो में प्रदर्शित होगी। ऐसा कहना है फिल्‍म के निर्माता अशोक गुप्‍ता का, जिन्‍हें फिल्‍म से बेहद उम्‍मीदें हैं। गौरतलब है कि फिल्म का भव्‍य मुहूर्त आज ए बी स्‍टूडियो अंधेरी, मुंबई में संपन्‍न हुआ।

यह फिल्‍म दीपक तिवारी के निर्देशन में ए. एस. गुप्‍ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही  है। वहीं, फिल्‍म ‘चिंटू की Dulhania’ के मुहूर्त के मौके पर खुद प्रदीप पांडे चिंटू, फिल्‍म के, निर्देशक दीपक तिवारी, संगीतकार एस. कुमार,मणि भट्टाचार्य,साहिल राज प्रोडक्‍शन कंट्रोलर मुन्‍ना सिंह और पीआरओ संजय भूषण पटियाला समेत कई गणमान्‍य अतिथि भी मौजूद रहे। सबों ने फिल्‍म के लिए चिंटू और मणि के साथ निर्माता – निर्देशक को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

——–Sanjay Bhushan Patiyala